How much of Hillary Clinton women will benefit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिलेरी को महिला होने का फायदा मिलेगा?

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 8:50 PM (IST)
हिलेरी को महिला होने का फायदा मिलेगा?
नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का दिन करीब आ पहुंचा है, और मैदान में मौजूद दोनों उम्मीदवारों के बीच जन समर्थन का फासला भी घट चला है। इस बार के चुनाव की खासियत यह है कि दोनों प्रतिद्वंद्वी समाज की आधी-आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। यानी एक उम्मीदवार पुरुष, तो दूसरी महिला। रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप, तो डेमोक्रटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन। ट्रंप की छवि महिला विरोधी, मुस्लिम विरोधी, आप्रवासी विरोधी की है, जबकि हिलेरी की ऐसी कोई विरोधी छवि नहीं है। तो क्या हिलेरी को आधी आबादी और अन्य का समर्थन मिल रहा है? लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह भी कि सर्वेक्षण अब मुकाबला कांटे का बता रहे हैं? बहरहाल, सबकी नजरें आठ नवंबर के मतदान पर टिकी हैं। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के अनुसार, हिलेरी को महिला होने का लाभ मिलेगा। नैयर ने आईएएनएस से कहा, ‘‘हिलेरी को महिला होने का फायदा मिलने जा रहा है। वह जीतकर इतिहास रचने वाली हैं और अमेरिकी नागरिक इसका हिस्सा बनना चाहते हैं।’’ नैयर हालांकि यह भी कहते हैं कि अमेरिका में ट्रंप की मुंहफट और बेबाक छवि के भी कम कायल नहीं हैं।
रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति उम्मीदवार की दावेदारी के समय से ही ट्रंप विवादों में हैं। महिलाओं, मुसलमानों और शरणार्थियों पर उनके विवादास्पद बयान चर्चा में रहे हैं। उम्मीदवारी पक्की हो जाने के बाद विवादों का सिलसिला और बढ़ा। उनकी छवि यौन उत्पीडक़, मुंहफट, महिला एवं मुस्लिम विरोधी के रूप में बनती चली गई।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement