how modis black money move was closely guarded secre Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तो इस तरह नोटबंदी जैसे एतिहासिक क़दम का फ़ैसला लिया गया...

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 09:43 AM (IST)
तो इस तरह नोटबंदी जैसे एतिहासिक क़दम का फ़ैसला लिया गया...
सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी अधिया बैकरूम टीम के समर्थन के साथ इस पूरे अभियान पर नज़र रखे हुए थे। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो 58 वर्षीय अधिया साल 2003 से 2006 तक नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। इसलिए उनका मोदी से बहुत ही करीबी रिश्ता है। किसी मसले पर गहराई से चर्चा करनी होती है तो दोनों आपस में गुजरात में बात करते हैं। नरेंद्र मोदी की बीजेपी सरकार का सबसे बड़ा वादा काले धन को वापस लाने का था, इसलिए सरकार पर अब कुछ बड़ा कदम उठाने का दबाव था। सूत्रों के अनुसार एक साल पहले मोदी ने वित्त मंत्रालय, केंद्रीय बैंकों के अधिकारियों और कई थिंक टैंक से इस बात पर मंथन किया था कि काले धन पर कार्रवाई को कैसे आगे बढ़ाया जाए। नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement