How China recovered from the Corona virus Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरोना वायरस के कहर से कैसे उबरा चीन, यहां पढ़ें, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 मार्च 2020 06:56 AM (IST)
कोरोना वायरस के कहर से कैसे उबरा चीन, यहां पढ़ें, देखें तस्वीरें
भारत के सामने दुनिया भर के कई देशों में हुई हज़ारों मौतें सबक लेने का विषय है, अगर लोग अब भी प्रशासन की अपील को नहीं मानेंगे तो इसका गंभीर परिणाम उन्हें भुगतने के लिये तैयार रहना चाहिए। हमारे सामने इस समय एक तरफ़ चीन का उदाहरण है जिसने सख्ती अपनाकर इस बीमारी से निजात पाई है वहीं दूसरी तरफ़ इटली, जर्मनी, स्पेन, अमेरिका जैसे देश हैं जिन्होंने नोवेल कोरोना वायरस महामारी को गंभीरता से नहीं लिया और आज ये लोग इसके जान माल के रूप में गंभीर परिणाम भुगत रहे हैं। क्यों भारत की पुलिस को हमारी भलाई के लिये, हमारी जान बचाने के लिये हमें डंडे तक मारने की नौबत आ रही है, क्या हम इतने नासमझ हैं कि इस बीमारी की गंभीरता को समझ नहीं सकते ? लोग धारा 144 यानी कर्फ्यू का मतलब भी नहीं समझते ? सरकार की अपील, प्रशासन की अपील को हम नहीं समझ रहे हैं ? क्यों भारत में पढ़े लिखे लोग भी जानबूझकर कानून का मज़ाक बना रहे हैं ? ऐसा कर के क्या वो खुद को कानून से ऊपर दिखाना चाहते हैं ? अगर इतना सब होने के बाद हम नहीं समझते तो हमारे सामने दो रास्ते खुले हैं, अगर हम बुद्धि विवेक से काम लेते हैं तो निश्चित हम इस महामारी पर विजय पा सकेंगे नहीं तो हमें भुगतने के लिये तैयार रहना चाहिए। ( लेखक पिछले 8 वर्षों से चीन में रहकर चीनी राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन के लिये पत्रकारिता कर रहे हैं।)

5/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement