Houses made just 5 percent of the poor in Madhya Pradesh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

MP में गरीबों के बने सिर्फ 5 फीसदी मकान!

khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 2:35 PM (IST)
MP में गरीबों के बने सिर्फ 5 फीसदी मकान!
वर्ष 2013-14 में लक्ष्य एक लाख 12936 मकान बनाने का था मगर बने थे 47391, वर्ष 2014-15 में लक्ष्य एक लाख 15186 के मुकाबले 45465 मकान ही बन सके थे। एक तरफ केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता से तय लक्ष्य के मुकाबले आवास नहीं बन पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री चौहान ने हर परिवार को छत देने का ऐलान करने में नहीं हिचक रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया है कि उनकी सरकार हर गरीबों को मकान देगी, राज्य की धरती पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति का स्वयं का मकान होगा, इसकी चिंता सरकार करेगी, इसीलिए प्रदेश में आगामी दो वर्ष में गरीबों के आठ लाख मकान बनाए जाएंगे। सूचना के अधिकार में जो जवाब आया है, वह बताता है कि देश में उड़ीसा, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने तय लक्ष्य से ज्यादा मकान बनाकर गरीबों को दिए हैं। वहीं गोवा, पंजाब, अंडमान निकावार और दादर हवेली ऐसे राज्य हैं, जहां गरीबों के लिए एक मकान भी नहीं बनाया गया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश ऐसा है जहंा सिर्फ एक मकान ही बना है। इंदिरा आवास योजना जिसे अब प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण कहा जाता है, उसके तहत 60 प्रतिशत आवास अनुसूचित जाति, जनजाति, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों और तीन प्रतिशत विकलांगों के लिए आरक्षित होते हैं। इस येाजना को राज्य सरकारों को अमल में लाना होता है। सूचना के अधिकार के तहत चाही गई जानकारी में आगे बताया गया है कि केंद्र सरकार ने 23 मार्च 2016 में एक करोड़ आवास बनाने का फैसला लिया है। आगामी दो वर्षों के लिए केंद्र सरकार ने गरीबों के आवास के लिए 81 हजार 975 करोड़ रुपये मंजूर भी किए हैं। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement