house locks breaks and theft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी

khaskhabar.com: रविवार, 24 मार्च 2019 5:55 PM (IST)
सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी
जयपुर । शहर के मुहाना थाना इलाके में चोर एक सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सुमेर नगर-प्रथम खेजड़ा का बास निवासी महेन्द्र कुमार सैनी ने मामला दर्ज कराया है। शुक्रवार को वह परिवार सहित अपने रिश्तेदारों के यहां गया था। पीछे से चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी हजारों रुपए की नकदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। शनिवार शाम वापस लौटने पर पीडि़त को चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement