Hospital Disease Management, Ayush Practitioners Handled Command-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्पताल में गड़बड़ाई चिकित्सकीय व्यवस्था, आयुष चिकित्सकों ने संभाली कमान

khaskhabar.com: सोमवार, 06 नवम्बर 2017 11:42 PM (IST)
अस्पताल में गड़बड़ाई चिकित्सकीय व्यवस्था,  आयुष चिकित्सकों ने संभाली कमान
करौली। चिकित्सक संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय के स्वतंत्रता सेनानी शिवराज सिंह राजकीय सामान्य चिकित्सालय के चिकित्सकों सहित जिले भर के समुदाय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक अपनी मांगों के समर्थन में आज से सामूहिक अवकाश पर चले गए। सरकार ने चिकित्सा सेवाओं को गड़बड़ाने से रोकने के लिये अस्पतालों में आयुष चिकित्सक लगाये हैं। राजकीय चिकित्सालय में आयुर्वेदिक चिकित्सक रोगियों की जांच कर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवा रहे हैं। चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से चिकित्सकीय सेवा चरमरा गई है। मरीजों की भीड़, देखने को मिली, वही फिजीशियन डॉ लखन लाल मीणा चिकित्सकों के साथ सामूहिक अवकाश पर नहीं है। उनकी कुछ मांगो की पूर्ति नहीं होने के कारण व चिकित्सा संघ से खफा चल रहे हैं। इसी को लेकर वह निरंतर मरीज को देख रहे हैं ।डॉक्टर लखन लाल मीणा का कहना है की। मेरी मांगों को लेकर चिकित्सक संघ ने मेरा कोई साथ नहीं दिया इसलिए मैं सामूहिक अवकाश में नहीं हूं। मैं नियमित मरीज को देख रहा हु, और देखूंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement