Horoscope Today,25 jun 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जून 2020 08:10 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
कर्क:- ग्रह स्थिति सााधारण ही है, दो लाभ तीन खर्च वाली स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मे थोड़ा सुधार अवश्य होगा लेकि न परिवार के मामलों पर खर्च करना पड़ सकता है। नई खरीददारी करने में व्यय की अधिकता बढ़ेगी। परिवार के बकाया मामलों में प्रगति होने के योग है। किसी खास चिंता का निराकरण हो जाएगा। जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है । लेकिन उसके बावजूद भी प्रेम में कमी नही आएगी। अधिक जोड़-तोड़ करने प्रयास ना करें, अन्यथा बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। सिंह :- गोल्डन समय चल रहा है। कल तक चली आ रही परेशानी से आज या कल तक छुटकारा मिल जाएगा। पिछले दिनो आप अनेक समस्याओं से ग्रसित चल रहे थे लेकिन आज व कल में पुरानी प्रत्येक समस्या का रास्ता निकल आएगा और चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में ताजगी रहने से काम के प्रति उत्साह बना रहेगा। यदि आप राज्यसेवा में कार्यरत है तो अपने उच्चाधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में सफलता अर्जित कर लेंगे। व्यवसाय में कार्यरत लोगों के लिए भी समय अनुकूल बना है। कन्या :- चन्द्र की प्रतिकुलता बनी है। शनि की नाराजगी पहले से ही बनी है। व्यर्थ के कार्यो में समय व्यतित होगा। उदासी ओर थकान बनी रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विरोधी इन दिनों आप पर हावी होने का प्रयास करेगा। जो लोग आपके अधीन कार्यरत है उनका व्यवहार भी ठीक न रहने से आप तनाव में रहेंगे। बचैनी बढ़ सकती है। आप चाहकर भी उनसे जरूरी कार्य समय पर नहीं करा पाएंगे। परिवारा के लोग भी आपके आदेशों की अवहेलना करेंगे। किसी से विवाद बढ़ सकता है। दो दिन बाद समय अनुकूल है।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement