Horoscope Today,25 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जून 2020 08:08 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष :- धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर आ रही है। आप जिस समस्या से कल तक उलझे हुए थे, अब उसमें काफी कुछ राहत मिलेगी। किसी की सहायता से जरूरी काम में प्रगति कर लेगे। पूरी तरह आकाशीय ग्रहस्थिति पक्ष में आने में अभी दो दिन का समय लगेगा। आज किए गए प्रयास का परिणाम आगे निश्चित ही मिलेगा। अपने काम मे लग जाए, सफलता मिलना प्रारम्भ हो गई है। थोड़ी बहुत स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी, लेकिन हानि की कोर्इा सम्भावना नहीं है। वृष :- आज ग्रहों की नाराजगी बनी है। जिन लोगों की सहायता मिल रही है। अब वह सहायता बन्द हो सकती है। सहयोग करने वाले लोगों के अन्दर परिवर्तन दिखाई देगा और वह आपसे दूर दूर रहने का प्रयास करेंगे। किसी विश्वासपात्र व्यक्ति पर भरोसा न करें अन्यथा धोखा हो सकता है। आपकी असावधानी से कोाई अप्रिय बात आ सकती है। ग्रहों की नाराजगी बनी रहने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिस किसी कार्य का करना चाहेंगे उसमें अवरोध आएगा। अच्छे समय के लिए अभी रूकना होगा। मिथुन :- ग्रह नक्षत्र शानदार है। आपने पराये सभी लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होगा। आप जिस भी कार्य को इन दिनों हाथ में लेंगे वह समय पर तो पूरा होगा ही साथ ही प्रभाव में बढ़ोातरी भी होगी। इन दिनों आप स्वयं की नहीं वरन् दूसरों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करेंगे। पुराने मित्र तो सहयोग करेंगे ही, नये मित्रों का भी अच्छा सहयोग मिल जाएगा। यात्रा का विचार हो तो कर ले, सफलता मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement