Horoscope Today,24 jun 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जून 2020 08:04 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: शानदार ग्रहस्थिति बनी हुई है। कोई भी उलझा हुआ कार्य बन जाने से हर्ष व उल्लास बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में तेजी से मनवांछित लाभ होगा। पुरानी चली आ रही बाधाओं में सुधार होने के आसार है। धाराप्रवाह कार्य की गति आपके पक्ष में बनी रहेगी। किसी भी विशेष कार्य को करने के प्रति उत्साह का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा और ताजगी रहने से प्रत्येक कार्य को आसानी से पूर्ण करने में सफलता प्राप्त होगी। सिंह: जिस समस्या से आप पिछले तीन-चार दिनों से परेशान थे अब उसके निराकरण का समय प्रारंभ होने की वाला है। सुबह की परेशानी शाम को नहीं रहेगी। कल से और भी ग्रहस्थिति पक्ष की बन जाने से पुरानी समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जो विवादास्पद मामले चल रहे थे अब वह समाप्त होकर विजयश्री मिलने का अवसर भी प्राप्त हो जाएगा। उचित यहीं होगा कि जरूरी काम को आज की अपेक्षा कल पर रखें। कन्या: ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में चल रही है। जो करना है मध्याह्न पूर्व पूरा कर लें। आगे आने वाला समय पक्ष का नहीं रहेगा। अगले दो दिन मुश्किल भरे होंगे अत: आपकी समझदारी इसी में है कि अच्छे समय का अधिकाधिक सद्पयोग करते हुए अपने जरूरी काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लें। आज अपने व पराए सभी लोगों का पूर्ण सहयोग मिल जाएगा। नौकरी में आपके पक्ष को विशेष बल प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे लेकिन जो करना है जल्दी ही करें।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement