Horoscope Today,24 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जून 2020 08:03 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज शाम से काफी कुछ राहत मिल जाएगी। कल से गाड़ी पटरी पर आने की उम्मीद बनी है लेकिन आज आपको शांतिपूर्ण ढंग से अपना समय व्यतीत करना होगा। कारोबार में मनवांछित लाभ की उम्मीद नहीं है। बिना वजह से कोई उलझने का प्रयास करेगा। विरोधियों से स्वयं को बचाकर चलें। पीछे से विरोधी उच्चाधिकारियों के कान भरेंगे। भूमि-भवन संबंधी मामलों को फिलहाल लंबित रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वृषभ: जो करना है, जल्दी करें और आज ही उसे पूरा करने का प्रयास करें। जरूरी काम को कल पर रखा तो पछताना पड़ेगा। आज जो अनुकूल ग्रहस्थिति बनी हुई है वैसी अनुकूलता आगे नहीं दिखाई देगी। व्यापार में किए गए प्रयत्न सफलता दिलाएंगे। पारिवारिक समस्याओं का हल निकल जाएगा। नया काम करना चाहे तो आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किसी का सहयोग लेना चाहे तो वह मिल जाएगा जिससे काम बनने में आसानी हो जाएगी। मिथुुन: समय मिला-जुला रहेगा लेकिन सायंकाल से ग्रहस्ाििति आपके पक्ष में रहेगी। सुबह की परेशानी से शाम को निजात मिल जाएगी। जरूरी काम को कल पर रखें तो लाभ में रहेंगे। आप आज काम करते-करते भी उलाहना मिल सकता है। आज कहीं से धन लाभ के योग अवश्य बनेंगे। अर्थ व्यवस्था में सुधार होगा। घर-परिवार की समस्याओं से थोड़ी राहत मिल जाएगी। परिवार के मसलों पर खर्च करना पड़ सकता है। आने वाले दो दिन बहुत शानदार आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement