khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जून 2020 08:01 AM (IST)
कर्क: गोल्डन समय चल रहा है। व्यापार में आपके आशानुकूल लाभ हो जाएगा। किसी
काम के बन जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। वित्तीय स्थिति में तेजी से
लाभ होगा। बाधाएं समाप्त होने का समय है। यदि आप राजकीय सेवा से या अन्य
प्राईवेट नौकरी से जुड़े हुए हैं तो आपके उच्चाधिकारी वर्ग निश्चित ही आपकी
तारीफ करेंगे। आपको जो भी कार्य सौपा जाएगा उसे आप नियमबद्ध तरीके से और
समय पर पूरा करके दिखा देंगे जिससे आपका पराक्रम बढ़ेगा। आप किसी विशेष
कार्य को करने का जज्बा बनाए रखेंगे।
सिंह: समय आज पक्ष का नहीं है।
अच्छा नहीं रहेगा कि जैसे-तैसे विपरीत समय को शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत कर
लें। चंद्र की प्रतिकूलता आपके प्रयास को विफल कर सकती है। हाथ में आया हुआ
कोई सौदा निरस्त हो सकता है। असावधानी से नुकसान हो सकता है। जो लोग
विद्याध्ययन कर रहे हैं उन्हें भी वांछित सफलता नहीं मिलेगी लेकिन इससे
आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आगे आने वाले दो दिन आपके
पक्ष में आने वाले हैं जो आपकी समस्या का निराकरण कर देंगे।
कन्या:
शानदार ग्रह नक्षत्र आपकी अर्थ व्यवस्था को तो सुधारेंगे ही तथा आपके
प्रभुत्व में बढ़ोत्तरी भी करेंगे। राज्यकर्मी को निश्चित ही सफलता मिल
जाएगी। कोई सुखद समाचार मिलने से प्रसन्नचित्त मुद्रा में रहेंगे।
भाई-बंधुओं का नहीं बाहरी लोगों का भी समर्थन मिलता चला जाएगा। जरूरी काम
की शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने का प्रयास कर लें। किसी मित्र या संगे
संबंधियों से मांगलिक कार्यों में भी आपकी भागीदारी बन सकती है। भूमि व
वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल बना है।