Horoscope Today,23 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जून 2020 08:00 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: समय प्रतिकूल बना है। अंशाति का वातावरण बना रहेगा। परिवार की समस्या तो परेशान करेगी ही साथ ही राज्य व व्यापार पक्ष में सफलता नहीं मिलने के फलस्वरूप आप तनावग्रस्त रहेंगे। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को बहुत परिश्रम करने के पश्चात् भी लाभ की मात्रा अल्प रहेगी। खास काम के लिए दो दिन ठहरें। रोजगार मेंं चिंतातुर स्थिति बनी रह सकती है। बचते-बचते घर व बाहर विवाद हो सकता है। किसी भी मामले में जल्दबाजी करना ठीक नहीं रहेगा। वृषभ: समय शानदार बना है। किसी भी प्रकार का कार्य सौप दिया जाए तो उसे आप निश्चित ही समय पर व सुचारू रूप से संपन्न करने में सफलता अर्जित कर लेंगे। अपने ही नहीं पराए लोगों का भी सहयोग व समर्थन मिलता चला जाएगा जिससे प्रतिकूल स्थितियां अनुकूल स्थितियों में तब्दील होती दिखाइ्र देगी। व्यवसाय में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी कार्य या प्रोजेक्ट प्रारंभ करने के लिए भी समय पूरी तरह आपके अनुकूल बना है। मांगलिक कार्य के योग बने हैं, पराक्रम बढ़ेगा। मिथुन: खट्टा-मीठा समय है। कल सायंकाल से ग्रहस्थिति बहुत कुछ पक्ष में आ जाएगी। आज जैसे-तैसे अपना समय व्यतीत कर लें। वैसे व्यापार में मनवांछित लाभ होने की उम्मीद बनी है। उत्साहवर्धक कार्य संपन्न होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। अपने ही नहीं पराए लोगों का भी सहयोग व समर्थन मिलता चला जाएगा। धन की आवक बनी रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के सुख-संसाधनों पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement