आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जून 2020 08:08 AM (IST)
तुला:
विरोधियों के व्यवहार से आप परेशान रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके विरुद्ध सोच
रहा है परन्तु आपका कोई नुकसान नहीं होगा। किसी व्यावसायिक प्रतियोगिता या
टेंडर इत्यादि में आपकी विजय होगी। आर्थिक परिस्थितियां विपरीत होते हुए भी
आप जैसे-तैसे अपना काम निकाल लेंगे। आय भी होगी परन्तु खर्चा ज्यादा होगा।
कोई गुप्त मदद मिल सकती है परन्तु उसके लिए आपको शर्तें माननी होंगी।
भूमि-भवन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी से काम करना चाहिए और बिना
जरूरी कागजात के कोई नया कदम नहीं उठाएं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से
मुलाकात कर लेना ही अच्छा है। आप पहल करेंगे तो लाभ होगा।
वृश्चिक: बहुत
विशेष समय चल रहा है। व्यवसाय को लेकर मन ही मन बड़ी उलझन में हैं। काम हो
भी रहा है और कामकाज में रुकवट भी रहेगी। शनि देव इस समय मेहरबान हैं और
लाभ देना चाहते हैं। आपको अपनी योजनाएं बनाने में अत्यंत सावधानी बरतनी
होगी। कोई नया काम हाथ लग सकता है। जिन लोगों से समझौता वार्ताएं चल रही
हैं, उनमें गति आएगी परन्तु मन-माफिक काम होने में दिक्कत आएगी। व्यावसायिक
भागीदार के साथ आप सतर्क रहकर काम करें। घर-परिवार में रहकर आज उत्सव जैसा
माहौल हो सकता है। यह आपके ऊपर है कि उसे किस तरह से मनाते हैं।
धनु:
मन में प्रात: से ही बहुत उत्साह रहेगा और कुछ नया कर-गुजरने की सोचेंगे।
समय सुधार पर है और आपने जो भी कल्पनाएं की हैं, उन्हें पूरा करने के लिए
अधिक श्रम करेंगे। आपकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और आपके मित्र या
साझेदारी जो अब तक साथ में काम करने के लिए रजामंद नहीं थे, वे अब ज्यादा
सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थितियां थोड़ी कठिन चल रही हैं। ऋण लेने का दबाव
बना रहेगा। एक-तरफ दैनिक आय बढ़ेगी तो दूसरी तरफ ऋण की सम्भावना आपकी
योजनाओं में तेजी से बदलाव लाएगी। गृहस्थ जीवन में दिन अच्छा है। जीवनसाथी
के नाम से चल रहे व्यवसाय में लाभ होगा। यात्रा कार्यक्रम आपको लाभ दे सकते
हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा शुभ नहीं रहेगी। साझेदारी में कोई नया
प्रयोग कर सकते हैं या किसी नए आदमी को जोड़ सकते हैं।