आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जून 2020 08:07 AM (IST)
कर्क: आज का दिन शुभ रहेगा। लेनदेन की स्थितियों में तेजी से सुधार आएगा और
आप बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। पैसा आएगा और पैसा जाएगा भी परन्तु
खर्चा आप योजना के अनुसार ही करेंगे और नियंत्रित कर पाएंगे। बाहरी शहरों
से आपकी लाभ प्राप्ति बढ़ सकती है। यदि विदेश व्यापार है तो भी लाभ की
मात्रा बढ़ेगी। आज निजी यात्रा को भी आप व्यावसायिक यात्रा में बदलने की
सोचेंगे परन्तु उसमें कोई हानि नहीं है। घर-कुटुम्ब के मामलों में आप थोड़ा
सा संयम से काम लें। मिलजुल कर निर्णय लेने की परिस्थितियां बन सकती हैं।
आप पहल करके फायदा उठा सकते हैं। भाई-बहिनों की तरफ से प्रसन्नता का कोई
क्षण हो सकता है। आप सद्व्यवहार से उनका मन जीत सकते हैं।
सिंह: आज
स्थितियां काफी अनुकूल हो जाने वाली हैं। घर-परिवार में जहां परेशानियां
बढ़ेंगी, वहीं व्यावसायिक मामलों में आपकी सफलता बढ़ेगी। कामकाज में तेजी
से गति आएगी। व्यावसायिक मामलों में आप स्वाभिमान के प्रश्न को ज्यादा
महत्व नहीं दें, अपने काम से ही मन लगाए रखें क्योंकि यह आर्थिक लाभ का समय
है। निजी रिश्तों में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके मुंह से
निकली कोई बात किसी के लिए कष्टकारक हो सकती है। साझेदारी के मामलों में भी
आपको थोड़ा सा ध्यान रखना होगा और असहमति रहते हुए भी कामकाज करते रहना
होगा। यात्रा को लेकर मन में उत्साह बना रहेगा। न केवल आर्थिक लाभ होगा
बल्कि यात्रा का पूरा खर्चा एकसाथ निकल आएगा।
कन्या: समय में तेजी से
सुधार है। परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। कामकाज की शैली में
हल्का सा परिवर्तन आएगा। कुछ पुरानी बातों को छोड़ देंगे और नई बातों को
अपना लेंगे। आज बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा तथा सरकारी या अन्य संस्थाओं से
मदद मिल सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में रुचि लेंगे और बात आगे
बढ़ेगी। घरेलू उपकरणों पर खर्चा कर सकते हैं, कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता
है। धार्मिक मामलों में आपका मन नहीं लगेगा या पूजा-पाठ में मन नहीं
लगेगा। निजी रिश्तों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको बहुत सम्मान मिलेगा
और कोई मन-पसन्द बात सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में विरोधी लोगों को
परास्त करने के लिए आप कोई नया कदम उठा सकते हैं, यह उपाय सफल रहेगा।