Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कन्या: भाग्यशाली समय है और जिस ढंग से चाहेंगे, कामकाज की गति वैसी ही आ जाएगी। भागीदारी में कुछ गतिरोध बना रहेगा। बात आगे भी बढ़ेगी परन्तु पूरी तरह से काम भी नहीं हो पाएगा। खर्चे ज्यादा हैं और लाभ कम। वैवाहिक जीवन में खट्टा-मीठा चलता रहेगा। आज दिनभर तरह-तरह के विचार मन में रहेंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे परन्तु ऐसा हो नहीं पाएगा। व्यवसाय का नया अवसर मिले या आय का कोई नया स्रोत दिखे तो आपको तुरन्त हां भर देनी चाहिए। आर्थिक परिस्थितियां जैसी हैं, वैसी रहेंगी परन्तु आगे सुधार की उम्मीद है। शत्रु को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहेंगे क्योंकि खतरा सिर पर है। ऐसिडिटी या संधिवात से संबंधित परेशानी हो सकती है। दवाइयां लेने में समय की पाबंदी बरतना अच्छा रहेगा।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features




