Horoscope Today, 25 may 2020 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: सोमवार, 25 मई 2020 07:36 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मकर: समय विशेष लाभ का चल रहा है। यदि व्यवसायी हैं तो समय सुधार पर है, कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय के विस्तार में रुचि रहेगी। कानूनी विवाद बढ़ेंगे। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, वे पर्याप्त नहीं है और कार्य-प्रणाली में कुछ नया करना होगा। निजी रिश्तों में सुधार आएगा। संतान की समस्या हल नहीं हो पा रही है, थोड़ा धीरज रखना होगा। भूमि-भवन के मामले में जल्दी नहीं करें, समय आने पर बातें ठीक हो जाएंगी। पित्त विकार अधिक रहेंगे, एसिडिटी की समस्या बनी रहेेगी। यात्रा लाभप्रद हो सकती है, पूर्व दिशा में यात्रा ना करें। कुंभ: यात्रा का दबाव बना रहेगा परंतु यात्रा कार्यक्रम त्याग दें। समय लाभ का बना है, आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी, कोई नया खर्चा सामने दिख रहा है। प्रेम संबंध आगे बढ़ेंगे, बहुत ही अनुकूल समय है। आज जेवर, वस्त्र इत्यादि पर धन खर्च होगा। भागीदारी के मामले में लाभ होगा। व्यवसाय में नया-नया खर्चा सामने आएगा। किसी नए व्यावसायिक कार्य में बाधा हो सकती है। स्थानीय भाग-दौड़ बढ़ जाएगी, यदि नौकरी करते हैं तो उत्तरादायित्व बढ़ेगा। किसी काम से मन में पीड़ा हो सकती है। व्यवसाय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मामले में बड़ों का मार्गदर्शन बहुत जरूरी है, इससे लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, कोई खर्चा भी हो सकता है। मीन: अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी नए तरीके से काम बनेगा। भागीदारी के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। आज किसी दावत में भाग लेने का मौका मिलेगा। खान-पान का स्तर अच्छा होगा। किसी बनते हुए काम में थोड़ा अवरोध आएगा, आपको विशेष कोशिश करनी होगी। साझेदारी के मामले सफल होंगे। कार्य-पद्धति में संशोधन को लेकर सक्रिय हो जाएंगे, नया काम करने की कोशिश करेंगे। किसी विवाद में विजय होगी, आपको ऊपरी लोगों से बड़ा समर्थन मिलेगा। भाग-दौड़ लाभ दे सकती है, पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। खान-पान में मिर्च-मसालों का उपयोग कम करें।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement