Horoscope Today, 25 may 2020 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: सोमवार, 25 मई 2020 07:35 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
तुला: समय सुधार की ओर है, लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। कोई खर्चा भी करना होगा। अनावश्यक खर्चे से बचें। आर्थिक लाभ के जो उपाय कर रहे हैं, वे पर्याप्त नहीं हैं, कोई नया काम करने की सोच सकते हैं। ऋण का लेन-देन आज आसान हो सकता है। भागीदारी के मामलों में सब-कुछ अच्छा नहीं रहेगा, आपका काम-काज चलता रहेगा। प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए आपको कुछ खास कोशिश करनी होगी। अपने किसी अधीनस्थ की सलाह पर अमल लाभ दे सकता है। संतान के लिए दिन शुभ है, उनका किया हुआ काम सफल हो जाएगा। आज यात्रा नहीं करें, यात्रा से कष्ट हो सकता है। किसी विवाद में समझौते की गुजाइंश निकल आएगी। वृश्चिक: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। आज लाभ का दिन है। किसी नए मार्ग से लाभ हो सकता है। जीवन में परिवर्तन का समय चल रहा है। संतान के लिए दिन बहुत शुभ है। भूमि या वाहन से संबंधित निर्णय आगे बढ़ जाएंगे। आज कोई अच्छा व बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के लिए समय अच्छा है, उनका काम-काज आगे बढ़ेगा, उनकी प्रसन्नता के लिए आप कुछ कर सकते हैं। काम-काज के सिलसिले में भाग-दौड़ की स्थितियां बनेंगी। आपकी प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ेगी, लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। स्थानीय भाग-दौड़ नए संबंध कराएगी। आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।
धनु:
समय अनुकूल चल रहा है। कई दिनों की भाग-दौड़ का अच्छा परिणाम आ सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूर्ण होंगे, बकाया काम-काज भी सध जाएगे। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे। नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा। प्रतिभा के बल पर कोई एक काम संपन्न कर लेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं बढ़ रही हैं। व्यवसाय क्षेत्र में परिवर्तन के लिए कोई बातचीत चल सकती है। प्रेम संबंध के मामले में थोड़ा सावधानी बरतें, थोड़ी सी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, शाम तक सामान्य हो जाएगा। घर-परिवार में कई लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है, किसी दावत में जाने का अवसर मिलेगा।

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement