आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: मंगलवार, 22 मार्च 2022 09:09 AM (IST)
तुला: आज कामकाज की बहुत अधिक थकान
है परंतु आय के साधन बने रहेंगे और आप विश्राम नहीं कर पाएंगे। किसी एक
बड़े निर्णय को लेने में मन में हिचक बनी रहेगी परंतु शाम होते-होते खुद ही
अपना फैसला कर लेंगे। घर-परिवार के काफी समय व्यतीत होगा। किसी दावत व
मनोंरजन में भाग लेंगे।
वृश्चिक: ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई हैं और काम
का दबाव बहुत अधिक है। खर्चा भी बहुत अधिक है। आज औसत से काफी अधिक खर्चा
होगा और आकस्मिक खर्चें भी सिर पर आ जाएंगे। खानपान की अनियमितता न होने
दें वरना पाचन तंत्र का विकार परेशान करेगा।
धनु: मन में किसी बात को
लेकर बहुत बेचैनी रहेगी। आज आर्थिक दृष्टि से तो ठीक दिन हैं परंतु
कार्य-व्यवसाय में जो चल रहा है उसको लेकर मन में असंतुष्ट रहेंगे। यद्यपि
आपका प्रभाव बढ़ेगा और कार्य-दक्षता के बल पर आपकी पूछ बढ़ेगी परंतु फिर भी
घर के अंदर परिस्थितियां अच्छी नहीं रहेगीं।