आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: मंगलवार, 22 मार्च 2022 09:09 AM (IST)
मकर: आज का दिन बहुत
शानदार है क्योंकि मान-प्रतिष्ठा बहुत अधिक बढऩे वाली है। कई नए लोगों से
मिलना होगा तथा व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नए संपर्क आर्थिक लाभ का
रास्ता खोलेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो आज का दिन बहुत ही शानदार जाएगा जब
आपके किए हुए का उचित परिणाम मिलेगा।
कुंभ: आजीविका के क्षेत्रों में
आज का दिन अच्छा है यद्यपि कुछ बाधाएं चलती रहेगी। आज जितना अधिक श्रम कर
रहे हैं उसका उतना लाभ नहीं मिल रहा है। कामकाज की गति और दिशा तो ठीक है
परंतु आपको इस बारे में संशोधन के लिए तैयार रहना है। यदि आप नौकरी करते
हैं तो नियोजक प्रसन्न रहेंगे परंतु फिर भी कुछ लोग कामकाज में कमियां
निकालेंगे।
मीन: आज यात्रा का विचार टाल दें क्योंकि उसके शुभ परिणाम
नहीं आएंगे परंतु कार्यस्थल पर आज आपकी सृजन क्षमता उच्चकोटि की रहेगी और
उसका लाभ नौकरी या व्यवसाय में उठा पाएंगे। आज भाग्यबल से कोई विशेष काम
बनने वाला है। उसमें ना केवल आर्थिक लाभ की संभावना है बल्कि प्रतिष्ठा भी
बढ़ेगी।