Horoscope Today, 2 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जून 2020 07:57 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: आज सुबह से ही बहुत व्यस्त रहेंगे। नए-नए काम निकल कर आएंगे। दिनभर के लिए इतना काम होगा कि परेशान से हो जाएंगे। आपको चाहिए कि भागदौड़ से होने वाले कामों को पहले पूरा कर लें। आज आपके विरोधी लोग परेशान कर सकते हैं। साझेदारी के मामलों में आप लाभ में रहेंगे। साझा भाव से काम करने से काम में गति आएगी। निजी रिश्तों में सुधार आएगा। अपने मन की बात कह देने में नुकसान नहीं है। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुटुम्बजनों के साथ मिलकर कोई छोटा कार्यक्रम बना सकते हैं। आज आपके सहयोगी काफी देर साथ रहेंगे और कार्य निष्पादन बहुत शानदार रहेगा। छोटी यात्राएं कर सकते हैं परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। वृषभ: मन में बहुत उत्साह रहेगा। कामकाज का दबाव बहुत ज्यादा रहने से आप मन ही मन चिंतित रहेंगे कि क्या करें और क्या न करें। नौकरी में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ लोग आपके कामकाज से ईष्र्या भी करेंगे, चुगली भी करेंगे। आजीविका क्षेत्र में थोड़े बहुत मतभेद रहेंगे। विवाद के विषयों में आपको चुप लगा लेना चाहिए। भूमि-भवन के मामलों में आपकी नीति में थोड़ा परिवर्तन आ सकता है। साझेदारी में विवाद रहने के बाद भी काम चलता रहेगा। आपको नुकसान का अंदेशा नहीं है। आर्थिक दृष्टि से आज कुछ लाभ हो सकता है परन्तु समय कठिन है और आपको धन प्रबंध के लिए कुछ न कुछ नया करना ही पड़ेगा। मिथुुन: खर्चों से परेशान रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे और किसी एक बात पर स्थिर रहना मुश्किल हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिंतित रहेंगे, डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी या मुकदमे में आपके पक्ष की रक्षा होगी, आप कहीं भी कोई आवेदन करेंगे तो आपका पक्ष लिया जाएगा। ऐसी ही स्थिति किसी टेंडर भरने में या नया व्यवसाय प्राप्त करने में रहेगी। वाहन थोड़ा सावधानी से चलाएं, छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। आज संतान के लिए अच्छा दिन है, उन्हें लाभ होगा या उनकी अन्य गतिविधियों से आपको संतुष्टि मिलेगी। ऋण स्थितियों में थोड़ा सा सुधार आएगा परन्तु आपको अपने खर्चे कम करने के लिए कोशिश करनी चाहिए। स्थानीय यात्राएं लाभ दे सकती हैं परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा ना करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement