आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: रविवार, 19 जून 2022 09:20 AM (IST)
तुला :- आज ग्रह नक्षत्र
आपकी मदद के लिए आगे-आगे आएंगे। अकस्मात् धन लाभ भी होगा। व्यवसाईयों का
रूका हुआ और अटका हुआ पैसा वसूल होगा। किसी प्रकार का विवाद का निपटाराा
आपके पक्ष में होने की उम्मीद बनी है। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे।
यात्राओं में धन प्राप्ति के योग है। उच्चाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा
करेंगे। रूके हुए और लम्बित कार्यों में प्रगति होगी। आशानुरूप सहयोग
मिलेगा। यश-कीर्ति व प्रतिष्ठा में निश्चित ही बढ़ोतरी होगी। अपनी
जिम्मेदारियों का पूरी तरह निर्वाह करेंगे, फलस्वरूप आपकी प्रशंसा होगी।
वृश्चिक:- आज की अपेक्षा कल दिन ज्यादा बेहत्तर है। आज भी हानि तो नहीं होगी लेकिन
लाभ भी आंशिक ही होगा। किसी काम को बनाने के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी
पड़ेगी। काम के एकाएक टल जाने से मानसिक उद्वेग बना रहेगा। किसी कार्य को
विराम देना पड़ सकता है। विरोधी आपके कार्यो में टांग अड़ाने का प्रयत्न
करेंगा। आज का दिन शान्ति पूर्वक ढंग से व्यतित करें।
धनु :- आज स्वास्थ्य
का पाया कमजोर है। थकान और बैचेनी बनी रहेगी। ग्रहों की नाराजगी अभी बनी
हुई है। किसी से उलझना नुकसानदेह होगाद्ध शत्रु गुप्त रूप से परेशान
करेंगे। पति-पत्नी या घर- बाहर किसी से नोंक झोंक हो सकती है। आपके
प्रयत्नों का पूरा फल इन दिनों नहीं मिल पाने से आप बेचैनी अनुभव करेंगे।
एक ना एक समस्या बनी रहेगी। तरक्की का आया हुआ अवसर हाथ से निकल सकता है।
चित्त उदास रह सकता है। दैनिक कार्यो में रूकावटों का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय में धोखा भी हो सकता है। सुअवसर के लिए अभी थोड़ा ठहरें।