Horoscope Today, 18 June 2022 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 18 जून 2022 09:06 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: आज भाग्यशाली दिन है। आपके कार्यों की लोग प्रशंसाा करेंगे। घर और बाहर सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। पूर्व में की गई भागदौड़ का परिणाम अब मिलेगा। विलम्ब से होने वाले कार्यो में अब तेजी से प्रगति होगी। आप जिस मकसद और लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते है उसकी योजना बनने का सही समय आ गया है। आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई अजनबी व्यक्ति सहयोग के लिए आगे आयेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंंगे। लेखन और तकनीकी विधाओं के लिए समय अनुकूल है। आपको इन दिनों किसी समारोह में भाग भी लेना पड़ सकता है। सिंह: आज समय ठीक नहीं है। चन्द्र की प्रतिकूलता आपको किसी मामले में उलझा सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से अपने आपको दूर रखें। रूपये-पैसे के मामले में आपका हाथ तंग हो जाएगा। कोई अपमानजनक बात आ सकती है। यात्रा इन दिनों नहीं करें तो बेहत्तर होगा। किसी मुसीबत में आप फंस सकते है। लोग गुप्त षडय़ंत्र करने का प्रयास करेंगे। दूसरे के कार्यों में संलग्र होना ठीक नहींं। किसी की खुशामद करनी पड़ सकती है। व्ययभार बढ़ेगा। विवादास्पद मामलों को पेण्डिग ही रखें। धन लालसा की अधिक इच्छा नुकसान का कारण बनेगी। किसी प्रकार का अनुबन्ध इन दिनों नहीं करें। कन्या: आज के सुखदायी योग बने है। धनागम रहोगा, सारी परेशानी दूर होगी। सामाजिक समारोह में भाग लेना पड़ेेगा। सारो काम निर्विघ्र रूप से सम्पन्न होंगे। मेहनत पूरी तरह रंग लाएगी। आय की प्राप्ति होती रहेगी। इन दिनों आप प्राकृतिक सौन्दर्य, बाग-बगीचों, वृक्ष जैसे कार्योक की तरफ भी अपनपे मन को लगायेंगे। भूमि-भवनएवं वाहन के कार्यो के लिए समय अनुकूल है। व्यापार व व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। मोबाईल, टी.वी. या मीडिया के माध्यम से आपको महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होंगे। कहीं बाहर जाने का कायक्रम बनेगा।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement