Horoscope Today, 16 july 2020 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 08:01 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
तुला: नौकरी या व्यवसाय में दिन अच्छा जाने वाला है। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां उतनी अच्छी नहीं हैं परन्तु आश्वासन मिलते रहेंगे। खर्चा बराबर बना रहेगा और किसी काम में मजबूरी में भी खर्चा करना पड़ेगा। नौकरी में कोई नई परिस्थिति बन सकती है। लाभ का कोई अवसर हाथ लगे तो उसे छोडऩा नहीं चाहिए। आज घर-परिवार में भी धार्मिक वातावरण रहेगा। मन्दिर में दर्शन हो सकते हैं तथा थोड़ा बहुत खर्चा भी हो सकता है। यदि दूर रहते हैं तो जन्म स्थान के आसपास जाने की परिस्थिति हो सकती हैं। आज दूर की यात्रा उचित नहीं है क्योंकि चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं। भूमि-भवन या वाहन संबंधी मामलों में गति आएगी। शाम को घर-परिवार या मित्रों के साथ मिलना हो सकता है और एक-साथ मिलकर खानेपीने जैसा आयोजन भी हो सकता है। वृश्चिक: आर्थिक लाभ की परिस्थितियों में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। लाभ की मात्रा तेजी से बढ़ेगी और प्रतिदिन के आधार पर आप चिंता कर सकते हैं। किसी विशेष मामले में बड़े लाभ की उम्मीद बनी हुई है। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी परन्तु मन में छोटा-मोटा संशय भी बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा या व्यक्तिगत रिश्तों में कोई न कोई अच्छी बात उभरकर सामने आएगी। किसी विशेष योजना में कोई बाधा बनी रहेगी और उसका निवारण के लिए कोई न कोई विशेष प्रयास करना पड़ेगा। भाई-बहिन को लेकर आप मन ही मन चिंता करेंगे। जितना मदद करने की चेष्टा करेंगे, उतना ही वे नकारात्मक हो सकते हैं परन्तु आपका प्रयास लोगों को नजर आ सकता है। कोई बाहर की यात्रा शुभ फल दे सकती है परन्तु उसे व्यवसाय से जोड़ लें। धनु: नौकरी या व्यवसाय में कठिन परिस्थितियां चल रही हैं। आज हाथ में आया हुआा अवसर भी निकल सकता है। आपके कामकाज में कोई बाहरी बाधा चल रही है। यदि आपने सावधानी नहीं बरती तो नुकसान भी हो सकता है। लेनदेन की परिस्थितियां वैसी ही बनी रहेंगी और आर्थिक दबाव बना रहेगा। कामकाज को लेकर मन में थोड़ा सा असंतोष रहेगा बल्कि बॉस से या बड़े व्यक्तियों से संबंध बनाए रखने में कठिनाई भी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी चिंता भी रहेगी। घर में माता-पिता पर तो दवाइयों का खर्चा होगा ही, आप स्वयं को भी त्वचा संबंधी या दांतों से संबंधित कोई कष्ट आ सकता है। बाहरी यात्रा कर सकते हैं परन्तु खर्चा होगा। हो सके तो पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। दोपहर बाद पिता के मन में थोड़ी अशांति रहेगी और आपको उनकी शंकाओं का समाधान करना ही पड़ेगा।

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement