Horoscope Today, 16 july 2020 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 08:01 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मकर: भागीदारी के मामलों में समय थोड़ा कठिन है। मित्रों के बीच में संदेह की परिस्थितियां रहेंगी और आपने सावधानी नहीं बरती तो कोई विवाद स्थाई रूप से रह सकता है। व्यवसाय में संतान पक्ष की अच्छी मदद हो सकती है। आप जितना सम्पर्क रखेंगे, उतना ही लाभ होगा। पुराने सहयोगी इस समय साथ आ सकते हैं। दिनभर मेहनत करके जो लाभ होगा, शाम के समय किसी अज्ञात कारण से उसमें कटौती हो जाएगी। नौकरी में बॉस की तरफ से बहुत सहयोग मिल सकता है। आपके कामकाज में कौशल बढ़ेगा और सफलता का प्रतिशत भी बढ़ेगा। परिस्थितियां विपरीत होते हुए भी आपको समर्थन मिलेगा और लोग आपका सहयोग करेंगे। धन के लेनदेन को लेकर तनाव में कमी नहीं आ रही है। किसी न किसी नए स्रोत से चर्चा करनी ही पड़ेगी। कुंभ: समय विशेष लाभ का बना हुआ है। यदि थोड़ा सा भी ध्यान देंगे तो विशेष उपलब्धि हो सकती है। व्यवसाय में विरोधी लोगों के विरुद्ध आप सतर्क रहें और नीति पूर्वक कार्य करेंगे। जितने लोग आपके साथ हैं, उनसे पूरा काम नहीं ले पाएंगे। कार्य विस्तार ज्यादा रहेगा और आपको उस पर ध्यान देना ही पड़ेगा। आज सुख-सुविधाओं में अच्छी बढ़ोत्तरी होगी। आप सामूहिक रूप से ऐसा करेंगे जिसका सीधा लाभ मिलेगा। बॉस की राय आपके बारे में सुधरेगी। वे आपके बारे में अलग ढंग से सोच सकते हैं। व्यावसायिक संधियों में आपको थेाड़ा बहुत मन ही मन संदेह रहेगा और उसको दूर करने के लिए आप कोई न कोई उपाय करेंगे। आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। पाचन तंत्र के विकार या रक्त विकार थोड़ा बहुत परेशान कर सकते हैं। मीन: आज कामकाज में काफी जटिलता रहेगी और भागदौड़ भी बढ़ जाएगी। परन्तु आज बाहरी यात्रा नही करें, यात्रा में परेशानियां हो सकती हैं। किसी सहयोगी के व्यवहार से आप नाराज रहेंगे और कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर-परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चलती रहेंगी। कोई नई समस्या आ सकती है। यदि व्यवसाय करते हैं तो किसी नए प्रस्ताव को लेकर थोड़ा गम्भीर हो जाएंगे या अधिक लाभ की चेष्टा करेंगे। यदि बाहर के शहरों से व्यवसाय है तो कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है परन्तु हानि-लाभ की गणना पहले ही कर लेना उचित रहेगा। इस समय भाग्य आपके साथ है परन्तु किसी भी वार्ता में हानि या लाभ की मात्रा भाग्य पर नहीं छोड़ कर आप खुद ही तय करें तो अच्छा रहेगा। माता-पिता के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement