khaskhabar.com: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 08:20 AM (IST)
कर्क: कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल सकती हैं। आप जिन सूचनाओं
पर भरोसा कर रहे हैं, वे बढ़ा-चढ़ा कर बताई गई हैं। आप अपने ही सूत्रों पर
भरोसा करें। अधिक आर्थिक लाभ के लिए आप कुछ ज्यादा ही कोशिश करेंगे, जिसका
सुपरिणाम सामने आएगा। स्थानीय भागदौड़ तो आप कर सकते हैं परन्तु दूसरे
शहरों की यात्राएं नहीं करें, यात्रा निष्फल हो जाएगी। आज स्वास्थ्य संबंधी
मामलों पर ज्यादा ध्यान दें। माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आर्थिक
लाभ के नए अवसर मिलेंगे, पैसा अभी हाथ में नहीं आएगा। किसी ऐसे काम में
रुचि हो सकती है जो नियमों के अनुसार नहीं है।
सिंह: भागीदारी के मामलों
में प्रगति होगी। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। किसी एक मामले में नुकसान
की सम्भावना है। उसकी पूर्ति आप अन्य किसी तरीके से करना चाहेंगे। आपका
आत्मविश्वास बना रहेगा। लोगों से वार्ता करने में आसानी होगी परन्तु अच्छा
होगा कि आप किसी और की भी मदद लें। पिता के काम-काज में साधारण से परिवर्तन
होंगे। आज संतान के लिए दिन अच्छा है और वे या तो अच्छा व्यवसाय करेंगे
या किसी और दृष्टि से लाभ हो सकता है। इस समय जो कुछ भी आपके मन में चल रहा
है, उसे अमल में ले आएं, आगे चलकर लाभ होगा। आपकी भागदौड़ आज अच्छे परिणाम
दे सकती है।
कन्या: किसी महत्वपूर्ण काम के सम्पन्न हो जाने की खुशी
रहेगी। सिर से एक बोझ सा उतर जाएगा। आपकी प्रतिष्ठा और ख्याति बढ़ेगी।
आर्थिक लाभ के नए अवसर हो सकते हैं। आर्थिक दबाव रहेगा। ऋण लेन-देन की
आवश्यकता पड़ सकती है। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा। उनका समर्थन
मिलेगा। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के नए रास्ते
तलाश करने के लिए आप परिश्रम करेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। आज
किसी अज्ञात स्रोत से धन प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक मामलों में रुचि
बढ़ेगी, कोई खर्चा भी कर सकते हैं।