Horoscope Today, 14 Aug 2020 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 08:05 AM (IST)
जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मकर: आज ना तो लंबी यात्राएं करें और ना ही किसी नए काम की शुरुआत करें। व्यर्थ का खर्चा होगा और कष्ट बढ़ेगा। आज कोई अचानक लाभ हो सकता है परंतु लाभ प्राप्ति का साधन अच्छा नहीं होगा। कोई गलत काम करके लाभ अर्जित ना करें अन्यथा आगे संकट में पड़ सकते हैं। भूमि संबंधी या वाहन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। माता को शारीरिक कष्ट बढ़ेगा और वे दवाइयां ज्यादा खाएंगी। आप स्वयं को पित्त संबंधी समस्या हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरु करना हो उसे स्थगित करना ही श्रेष्ठ रहेगा। जीवनसाथी के लिए दिन शुभ है। यदि अविवाहित हैं तो प्रेम संबंध की संभावनाएं बनती हंै परंतु आपको बहुत सावधानी से आगे बढऩा है। कुंभ: आज का दिन प्रात: से ही शानदार जाएगा। आपके पुराने बकाया काम निबटेंगे। आर्थिक लाभ अच्छा होगा। साझेदारी के मामले में प्रभाव बढ़ेगा और भाई-बहिनों से ना चहते हुए भी सहयोग मिलेगा। राशि से नवम शनि आपके प्रतिद्वंद्वियों को मात देना चाहते हैं। आप चुपचाप नहीं बैठेंगे और कूटनीतिज्ञ दृष्टिकोण से जो उनके विरुद्ध किया जा सकता हो, करेंगे। जीवनसाथी के नाम या बेनामी नाम से जो भी व्यवसाय है उसमें लाभ प्राप्ति होगी। सरकारी लोगों की तरफ से समस्या आ सकती है या आपके नियोजक आपसे जवाबदारी कर सकते हैं। सुख-साधन बढ़ेंगे और घर में कोई मशीन या सौन्दर्य की साम्रगी आ सकती है। मीन: आज का दिन बहुत शुभ है। आप अपने कार्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव लाने की चेष्टा करेंंगे। आपके काम के घंटों में फर्क आएगा। संतान के लिए यह समय शुभ है और वे अपना श्रेष्ठ कार्य-प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि नौकरी करते हैं तो उनका और भी अच्छा समय आ रहा है। यदि आपका स्वयं का व्यवसाय हैं तो उसकी कार्य-पद्धति और जगह बदलने की भी चेष्टा करेंगे। इस समय आप यह नहीं देखेंगे कि पैसा आ रहा है या लग रहा है, वह किस श्रेणी का है। महीने के पूर्वाद्र्ध में सप्तम भाव पापकर्तरि में है इसलिए जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहेंगी या उनके स्वास्थ्य में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी। कानूनी विवादों से बचें क्योंकि किसी और की बला आपके सिर पर आ सकती है।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement