आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: मंगलवार, 09 फ़रवरी 2021 08:08 AM (IST)
कर्क: किसी खास घटना के इंतजार में समय बीतेगा। आज सफलता का दिन है। स्वभाव
की गर्मी में कमी आएगी। किसी अच्छे समाचार से मन शांत हो जाएगा। आप जितना
विचार करेंगे, उतना ही चिंता कम होती चली जाएगी। आपके शत्रु पक्ष के लिए
कुछ नया करने करने की जरूरत नहीं है, आपको अपने आप ही विजय मिलेगी। शासन
में बैठे लोग आपकी मदद करेंगे। भूमि, भवन से संबंधित मामले में अचानक गति
आएगी। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। वाहन संबंधी कोई परेशानी हो सकती है
परन्तु शाम को फिर से सुविधा मिल जाएगी। आज किसी ऐसे काम पर खर्चा कर सकते
हैं जो उचित नहीं है, गुप्त रूप से भी खर्चा कर सकते हैं। संतान के लिए
थोड़ी परेशानी का समय है।
सिंह: आज का समय लाभप्रद है। लिखा-पढ़ी या
साहित्य के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी पुराने बकाया काम को करने के
लिए बड़ा जोश रहेगा। आवश्यक सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक रूप से मदद मिलेगी।
लाभ होगा परन्तु कहां खर्च हो गया, पता ही नहीं चलेगा। पिता के लिए समय
थोड़ा कठिन है। बॉस के दिए हुए काम को सावधानी से करें क्योंकि बीच में
व्यवधान आने का डर है। किसी विवाद में आपका पक्ष प्रबल रहेगा परन्तु आप
निश्ंिचत नहीं रहें। धार्मिक मामलों में बहुत रुचि बढ़ेगी। कोई दान-दक्षिणा
भी कर सकते हैं। अचानक बड़ी आय का रास्ता खुल सकता है। किसी खास मामले में
साहस भरा निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कन्या:
आज यात्रा कार्यक्रम का त्याग दें, यात्रा शुभ नहीं रहेगी। प्रेम संबंध
में गति आएगी, यदि विवाहित हैं तो घर में सौहाद्र्र बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि
से सुधार होगा और दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। भागीदारी के मामले में सफलता
मिलेगी। कुटुम्ब के विवादों में परेशानियां बढ़ेंगी और आपकी कही गई बात को
नहीं माना जाएगा। आप धीरज से काम लें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज खर्चा
अधिक होगा और आप कोशिश करके भी उसे नहीं रोक पाएंगे। नौकरी में कोई अच्छी
बात आ सकती है। आपका कार्य कौशल अच्छा परिणाम ला सकता है। एक तरफ आय
बढ़ेगी, दूसरी तरफ खर्चा बढ़ेगा। जीवनसाथी को कोई नया व्यापार प्रस्ताव मिल
सकता है।