Horoscope Today, 09 Feb 2021 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 फ़रवरी 2021 08:07 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी  12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज सुबह से ही मन बहुत प्रसन्न रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। आपको साधन भी मिल जाएंगे। किसी का आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। आप उपलब्ध साधनों का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे। कुछ नया करने की चाह में, चल रहे कार्य को बीच में नहीं छोड़ें। आज भागीदारी के मामले में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी करते हुए कोई बिगड़ा हुआ काम बना सकते हैं। यदि व्यवसायी हों तो आपको एक-दो छोटी परेशानियां रहेंगी और आर्थिक लाभ पर असर आ सकता है। आज कोई ऐसी तिकड़म का प्रयोग नहीं करें, जिसमें कानूनी गलती छिपी हो। सगाई-संबंध के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें। वृषभ: समय अनुकूल है। लाभ की मात्रा बढ़ेगी, कहीं से अच्छी आय हो सकती है। मजबूरी में कुछ खर्चे करने पड़ेंगे, जिन पर आपका नियंत्रण नहीं है। प्रेम संबंध के मामले में थोड़ा व्यवहारिक रहना ठीक है। घर, परिवार में संबंध अच्छे रहेंगे। यात्रा का कार्यक्रम टाल दें, मजबूरी हो तो दही खाकर यात्रा प्रारम्भ कर सकते हैं। किसी विवाद में आपकी विजय रहेगी। आप अपनी शर्तें मनवा सकते हैं। माता के लिए थोड़ा कष्टकारक समय है। आज भाग-दौड़ काफी रहेगी और मन ही मन कोई उलझन चलती रहेगी। वाहन संबंधी असुविधा हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। एक से अधिक कार्य करने की स्थिति में रहेंगे, जिसका लाभ भी मिलेगा। मिथुुन: आज का दिन विशेष गतिविधियों वाला रहेगा। आपकी भागदौड़ बढ़ेगी, पुराने बकाया काम करेंगे, कई-कई जगह जाना पड़ेगा, स्थानीय काम अटके रहेंगे परन्तु बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें। वाहन संबंधी असुविधा हो सकती है। कोई ऐसा खर्चा करेंगे जिससे आपको कोई लाभ नहीं होगा। खान-पान में अनियमितता रहेगी, पित्त विकार बढ़ेंगे। घर या कार्यालय में सजावट के लिए विशेष प्रयास करेंगे। घर में छोटी-मोटी कलह रहेगी, तेज आवाज में बात नहीं करें। संतान का समय अच्छा है परन्तु कहीं न कहीं उनके कामकाज में रुकावट रहेगी, सिफारिश करनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement