आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: बुधवार, 03 फ़रवरी 2021 08:09 AM (IST)
कर्क: अगर कोई यात्रा करनी है तो शाम होने से पहलीे ही संपन्न कर लें। शाम
के बाद यात्रा कष्टकारी होगी। आज किसी कार्य में चल रही अड़चन समाप्त हो
सकती है। आर्थिक रूप से किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं परंतु किसी कारण
से आपके भुगतान भी रुक सकते हैं। भागीदारी के मामले में सावधानी बरतें
क्योंकि संबंध खराब हो सकते हैं। आपसी मन-मुटाव से काम-काज की प्रगति पर
असर आएगा। किसी प्रतियोगिता या टेंडर में आपको लाभ मिल सकता है। भाई-बहिनों
की तरफ से चिंता रहेगी और आपको मन ही मन तकलीफ रहेगी। सरकारी लोगों से
आपके काम बन सकते हैं। पश्चिम दिशा की यात्रा कष्ट दे सकती है परंतु अन्य
दिशाएं शुभ हैं।
सिंह: आज काम-काज में ठोस प्रगति होगी। आज कोई नया
व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ के लिए जो उपाय कर रहे हैं उनमें
अनुमान से अनुपात में ही लाभ होगा। एकल प्रयास सफल नहीं होंगे। साथी के नाम
से यदि कोई काम हो तो उसमें प्र्रगति होगी। लोग आगे आकर आपका सहयोग
करेंगे। नौकरी में कार्य-प्रदर्शन अच्छा करेंगे, काम-काज की समस्या का
निवारण हो जाएगा। आज धार्मिक कार्यों में मन अधिक लगेगा। किसी स्थान की
यात्रा करेंगे और दान-दक्षिणा भी देंगे। पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें,
अन्य दिशाएं शुभ हैं।
कन्या: यह समय कठोर श्रम का है। कार्यभार बहुत
अधिक बढ़ जाने वाला है, उसका लाभ मिलेगा। आज आपकी साख अच्छी रहेगी, आपके
कहने मात्र से काम बन जाएंगे। सरकारी लोगों या संस्थाओं में आपकी पूछ
बढ़ेगी। यदि व्यवसायी हैं तो आपके सहायक अच्छा काम करके देंगे। भागीदारी के
मामलों में सब-कुछ स्पष्ट नहीं रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। यह विशेष समय
चल रहा है जिसमें आपकी छवि सुधरेगी। आपको कोई उपहार मिल सकता है या कोई
विशेष सुविधा मिल सकती है। सगाई संबंधी बातों में गति आएगी। साथी के नाम से
चल रहे काम में लाभ होगा। पश्चिम दिशा की यात्रा अनुकूल नहीं है परंतु
अन्य दिशाएं शुभ हैं।