Horoscope Today, 03 Feb 2021 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: बुधवार, 03 फ़रवरी 2021 08:08 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी  12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। पिछली एक समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। ग्रहस्थिति सुधर रही है। प्रात: से ही मन में जोश सा रहेगा। पुराने बकाया काम तेजी से निपटाएंगे। काम-काज में कुछ सुधार लाने होंगे। साझा भाव से काम में लाभ होगा। आप कई नए लोगों का सहयोग लेंगे। आज किसी निकट रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। स्वभाव में नरमी बनाए रखना होगा। घर-परिवार में संबंध अच्छे बने रहेंगे। संतान की समस्याओं का कोई हल निकलने ही वाला है। आपको कोई बाहरी मदद मिल सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें, अनियमितता के कारण वायु प्रकोप हो सकता है। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें। वृषभ: एक प्रमुख चिंता का निवारण आज हो आएगा। अचानक आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। श्रम के अनुरूप लाभ मिलने की संभावना रहेगी। अच्छे सहयोगी मिलने के कारण काम-काज का कौशल बढ़ेगा और नए प्रयोग कर पाएंगे। भागीदारी के मामलों में ज्यादा सफलता मिलेगी और कई दिनों की मेहनत रंग लाने लगेगी। आपके विरोधी कुछ ना कुछ ऐसा करेंगे, जिनसे आपको परेशानी होगी परंतु कहीं पर आपको नुकसान नहीं होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा आज किसी कारणवश कई लोग आपको जानने लगेंगे। घरेलू वातावरण में सुधार के संकेत हैं। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें। मिथुुन: समय सुधार पर है। आपकी कार्य-पद्धति में सुधार होगा। संतान को लेकर दिमाग में जो चिंतन चल रहा है वह सही दिशा में है। कोई विशेष उपलब्धि नजर आ सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे, पिछले दिनों की गलती को सुधारने का अवसर मिलेगा और कोई नया उत्तरदायित्व मिलेगा। व्यावसायिक सहयोगी अच्छा कार्य करेंगे और औसत से अधिक लाभ दे सकते हैं। आज खर्चा भी बहुत है। यात्रा बिल्कुल नहीं करें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। भाई-बहिनों से सहयोग मिल सकता है परंतु ऐसा शर्तों के आधार पर होगा। पित्त विकार से परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement