आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अप्रैल 2021 08:42 AM (IST)
कर्क: राशि से पंचम चन्द्रमा संतान और पत्नी से संबंधो को मधुर बनते है।
इनसे जो बात करनी है और मनवानी है तो आज समय अनुकूल है। किसी खास काम को
करने में जो असमंजस चल रहा था अब अचानक खत्म हो जायेगा। नये विवाह संबंध के
मामले में सावधानी बरतें। साधारण भाग-दौड़ आप कर सकते हैं
सिंह: चौथा
चंद्रमा है अत: आज का दिन लाभप्रद न होकर चिन्ताप्रद बना है। आपके प्रयास
असफल होना शुरु हो जाएंगे। कोई बहुत ही नजदीकी व्यक्ति आपके विरोध में लगा
हुआ है परन्तु आपको नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नहीं है। आज एक तरफ तो
खर्च बढ़ेगा, दूसरी तरफ से साझा भाव से काम करने के लाभ नजर आएंगे।
कन्या:
आज का दिन बहुत भाग-दौड़ का है। काम को नियंत्रण में लाने में ही बहुत जोर
आएगा। बैठने से लाभ नहीं होगा और दौड़ भाग में ज्यादा समय लगेगा। भागीदारी
के मामलों में सुबह से थोड़ी सी असमंजस की स्थिति रहेगी परन्तु शाम तक सब
बातें ठीक हो जाएंगी। आर्थिक लाभ होगा। किसी मामले में आपके स्वभाव का दोष
सामने आएगे और आपको नाराजगी सहनी पड़ सकती है।