Horoscope Today, 02 April 2021 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अप्रैल 2021 08:41 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष : आज भाग्यशाली दिन है। आज आपकी व्यावसायिक कुशलता देखने को मिलेगी। नवीन लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। जो आगे चलकर लाभकारी भी रहेगा। अधिकारी वर्ग में बैठे लोग आपकी मदद कर सकते है। बड़ी कम्पनियों में भी कोई काम निकालना हो तो आप बात कर सकते हैं। संतान पर आधारित योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। धन निवेश में भी कोई परेशानी नहीं है। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। वृषभ: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास थोड़ा-थोड़ा रंग लाएंगे। आज जितने अधिक व्यक्ति आपसे मिलेंगे उतना ही अधिक आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर या व्यवसाय संबंधी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विरोधियों से बचकर रहें वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। यात्रा बिलकुल नहीं करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, सर्दी का असर रहेगा। घर में सामंजस्य के लिए आप अपनी वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें। मिथुन: यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे है तो उसमे आप सफल रहेंगें। आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा, कोई रुका हुआ काम बनता नजर आएगा। बाहर से अतिरिक्त सहायता मिल जाएगी। दैनिक आय में बढ़ोतरी तो होगी परन्तु कार्यक्षेत्र में व्यवधान भी बना रहेगा। भाग्य आपके साथ है। लम्बी यात्रा करें परन्तु पूर्व दिशा में नहीं। भागीदारी के मामलों से नुकसान हो सकता है अतः सावधान रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement