Hooda do not given any statement to let the party weaken: Congress President-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पार्टी कमजोर करने वाले बयान न दें हूड्डा: कांग्रेस अध्यक्ष

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 1:19 PM (IST)
पार्टी कमजोर करने वाले बयान न दें हूड्डा: कांग्रेस अध्यक्ष
झज्जर। पूर्व सीएम हूड्डा द्वारा मीडिया पर दी जा रही बयानबाजी पर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने पलटवार करते हुए कहा है कि जो जैसा बोएगा वैसा ही काटना पड़ेगा। जैसे बोलेगा वैसा उसको भुगतना पड़ेगा। ऐसे नेता कभी महान नहीं होते। हमारे नेताजी को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। वह कोई भी ऐसा बयान न देना चाहिए जिससे पार्टी कमजोर हो। यशपाल मलिक द्वारा दो जाट मंत्रियों द्वारा दंगे कर मुख्यमंत्री पद हडपने के बयान पर तंवर बोले कि हमने तो पहले ही बताया था कि आरक्षण की आड में वारदात करने वाले बीजेपी के ही लोग शामिल है। वहीं डेरा प्रमुख के मामले पर तंवर ने कहा कि हमें उम्मीद है फैसला अच्छा आएगा। न्यायपालिका के फैसले का सबको स्वागत करना चाहिए। रही बात कानून व्यवस्था की तो वह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement