Advertisement
ऑनर किलिंग : बहन ने किया ये काम तो भाई ने कर दिया पति का काम तमाम

इस तरह दिया अंजाम
डीएसपी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि गोरिया कविता के घर उसकी ससुराल घंघाला गांव गया और चार-पांच रोज बाद उसकी मां से मिलने के लिए उसे अपने घर बुलाया। कविता अपने पति के साथ स्कॉर्पियो गाङी में आ रहे थे। इसी दौरान गांव गिगनाऊ के पास गोरिया व फौजी ने उन्हे रोका और तीन गोलियां मार कर विरेन्द्र की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होने राजस्थान के निमा क्षेत्र में विरेन्द्र का शव फैंक कर वापस अपने ठिकाने पर आ गए। इस दौरान उन्होने कविता पर भी एक गोली चलाई लेकिन वो शौभाग्य से बच गई।
गोरिया का साथी प्रमिन्द्र फौजी बहुत बङा अपराधी है। जो राजस्थान में बैंक डकेती व एक पुलिस कर्मचारी की हत्या का आरोपी है और फरार होकर गोरिया के पास उसकी झोपङी में रहता था। इस घटना के बाद फौजी ने हङोदी गांव के सरपंच की भी गोली माकर हत्या की थी। इसके बाद वह पुलिस के हत्थे चढा और अब राजस्थान जेल में बंद है। हैरानी की बात ये है कि अपनी धर्म बहन के पति का हत्यारा व 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गोरिया को आज भी हत्या का कोई मलाल या गम नहीं है।
आरोपी गोरिया ने बताया कि कोई बहन बेटी गलत काम करे तो उसे मंजूर नहीं। गोरिया ने बताया कि उसकी बहन भांजे के साथ बहु बनकर रहे ये उसे मंजूर नहीं था। उसने कविता को उसकी मां से मिलवाने के बहाने पति सहित बुलाया और उसके पति विरेन्द्र को दो गोली मैने और एक फौजी ने मारी। उसने बताया कि जब उसकी बहन कविता ने खुद को भी मारने की बात कही तो एक गोली उस पर भी चलाई लेकिन गोली पास से निकने पर वह बच गई। गोरिया ने कहा कि आज उसे अपनी धर्म बहन के पति की हत्या को करने पर ना तो कोई मलाल है ना ही किसी प्रकार का धोखा। उसने बताया कि जब उसकी बहन ने गलत काम किया तो उसके लिए वह पूरी उम्र जेल काटने को तैयार है।
पुलिस इस मामले को ऑॅनर किलिंग का मामला मान कर जांच कर रही थी। मामले के एक आरोपी की राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और मुख्य आरोपी की सीआईए पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


