Advertisement
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए घर होम वोटिंग शुरू

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि 76,636 मतदाताओं ने घर से ही मतदान करने की इच्छा जाहिर की है। ये मतदाता प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे। इसमें 58,954 बुजुर्ग मतदाता और 17,682 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।
प्रवीन गुप्ता ने कहा कि बूथ लेवल वोटिंग ऑफिसर्स घर-घर जाकर घर से ही वोट करने की सुविधा के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के लोकसभा क्षेत्रों में पांच अप्रैल से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गयी है और 14 अप्रैल तक चलेगी।
वहीं, अगर किसी कारणवश पहले चरण में किसी मतदाता को घर से मतदान करने की सुविधा नहीं मिल पाती है, तो उसे दूसरे चरण यानी कि 15 और 16 अप्रैल को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


