Advertisement
एनआरसी पर राजनाथ बोले, राजनीतिकरण करना सही नहीं

उन्होंने कहा, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यहां तक कि अंतिम एनआरसी के बाद भी हर व्यक्ति को विदेशी ट्रिब्यूनल से संपर्क करने का अवसर मिलेगा। करीब 40 लाख लोग मसौदा सूची से बाहर हैं। एनआरसी प्रक्रिया की पहली सूची बीते साल 31 दिसंबर को जारी की गई थी, जिसमें कुल आवेदकों 3.29 करोड़ लोगों में से करीब 1.9 करोड़ लोग शामिल थे।
उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों के नाम एनआरसी सूची में नहीं है, उन्हें 28 अगस्त के बाद दावों व आपत्ति का अवसर मिलेगा।’’राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘ऐसे लोग समय सीमा के आधार पर दो-तीन महीनों में इसे दाखिल कर सकते हैं। यह समय सीमा तय होगी। इसके बाद इसके निपटान की प्रक्रिया शुरू होगी। इस पर सर्वोच्च न्यायालय फैसला लेगा। हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दावों व आपत्तियों का निपटान उच्च प्रशासनिक स्तर पर होगा।’’
सदन से अपील करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘यह बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। हर किसी को अपना समर्थन देना चाहिए। मैं इसे स्पष्ट करना चाहता हूं कि ...आप अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं...लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि सरकार कुछ नहीं कर रही है....हर चीज सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप ऐसा कहते हैं....तो मैं सदन से आग्रह करता हूं कि विपक्ष को यह निर्णय करना चाहिए कि सरकार की भूमिका क्या हो।’’उन्होंने कहा कि निराधार आरोप नहीं लगाएं। इस तरह के संवेदनशील मुद्दे का अनावश्यक राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


