Holi Milan program held at District Collector residence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर आवास पर हुआ होली मिलन कार्यक्रम

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 मार्च 2024 2:47 PM (IST)
जिला कलेक्टर आवास पर हुआ होली मिलन कार्यक्रम
बीकानेर। धुलंडी के अवसर पर सोमवार को जिला कलेक्टर आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों, पत्रकारों और स्टाफ सदस्यों को गुलाल लगाई। इस दौरान लोक कलाकार बाबूलाल छंगाणी और उनकी टीम ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। जिला कलेक्टर ने चंग पर थाप लगाई और गीत भी गुनगुनाए। उन्होंने बीकानेर की संस्कृति और यहां के तीज त्योहारों को अत्यंत विशिष्ट बताया और कहा कि होली का त्योहार देश भर में विशेष पहचान रखता है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दूलीचंद मीणा, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, जिला कलेक्टर के अतिरिक्त निजी सचिव आशानंद कल्ला, मोहम्मद रियाज, जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना, राजेन्द्र कुमार भार्गव, जिला परिषद के आईसी को-ऑर्डिनेटर गोपाल जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement