Hockey themed booth built in this village of Jharkhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड के इस गांव में बना हॉकी थीम वाला बूथ

khaskhabar.com: सोमवार, 13 मई 2024 11:25 AM (IST)
झारखंड के इस गांव में बना हॉकी थीम वाला बूथ
खूंटी । झारखंड की खूंटी लोकसभा क्षेत्र में सिमडेगा जिले के करंगागुड़ी स्थित बूथ को 'हॉकी' के थीम पर विकसित किया गया है। इस गांव ने छह इंटरनेशनल महिला हॉकी प्लेयर दिए हैं। इस बूथ पर इंटरनेशनल प्लेयर ब्यूटी डुंगडुंग के दादा और भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ओर लड़ चुके पूर्व सैनिक जुएल डुंगडुंग ने सबसे पहला वोट डाला। यहां बूथ पर पहुंच रहे मतदाताओं का स्वागत स्थानीय महिला हॉकी प्लेयर्स पुष्प वर्षा के साथ कर रही हैं। इस बूथ पर वोट डालने के लिए सुबह से ही वोटरों की कतार लगी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement