History students Visit of the Archives department in Panchkula-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इतिहास विषय के छात्रों जानी अभिलेखागार विभाग की कार्यप्रणाली

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 4:50 PM (IST)
इतिहास विषय के छात्रों जानी अभिलेखागार विभाग की कार्यप्रणाली
पंचकूला। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इतिहास विषय के एम.ए. के छात्रों ने अभिलेखागार विभाग का विजिट किया। इस दौरान उन्हाेंने विभाग की कार्यप्रणालियों को समझा। इस मौके पर उनकी प्राध्यापिकाएं कविता ढांडा, स्वाति झा और भूप सिंह भी साथ थे। अभिलेखागार विभाग की उप निदेशक डा. राजवंती मान द्वारा अभिलेखों की महता, रिकार्ड का रख-रखाव, मुख्य स्त्रोतों की विभिन्न श्रेणियों का एेतिहासिक महत्व और उनके उपयोग से सम्बन्धित जानकारी दी गई। छात्रों को रिकार्ड को संरक्षित करने के व्यवहारिक तरीके भी दिखाए गए। रिकार्ड की माइक्रोफिल्मिंग कैसे की जाती है और उससे रिकार्ड को लम्बे समय यानि सदियों तक कैसे संरक्षित रखा जाता है इसकी निमाज़्ण पद्वति व उपयोग की जानकारी दी गई। विभाग की सभी कार्यप्रणालियों को छात्रों द्वारा बहुत गौर से देखा और समझा गया। अभिलेखागार विभाग की ओर से आज नेताजी की वर्षगांठ पर विभाग में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसे छात्रों के लिए उपयोगी समझते हुए उनकी प्राध्यापिकाएं कविता ढांडा, स्वाति झा और भूप सिंह लगभग दो दर्जन पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को लेकर अभिलेखागार विभाग पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement