Historic shooter shot dead in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 1:07 PM (IST)
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
जयपुर। राजधानी के करधनी थाना इलाके में दिनदहाड़े आज एक हिस्ट्रीशीटर सुनील लेखरा को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस बाइक सवारों का कोई सुराग नहीं लग सका, वही पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है । वारदात के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। एडिशनल एसपी रतन सिंह ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर सुनील है आज सुबह करधनी स्थित चौधरी गेस्ट हाउस से अपने चार साथियों के साथ कार में बैठा था तभी वहां पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने देसी पिस्टल से एक के बाद एक फायर कर दिया जिसमें दो गोली सुनील के लगी । पहली गोली उसके सीने में और दूसरे उसके पेट में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही उसके साथी घायल हो गए । इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराकर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ शहर के कई थानों में लूट डकैती की योजना और हत्या जैसे मामले दर्ज है। इस वारदात के पीछे किसी जमीन पर कब्जा करने की बात सामने आई है पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। गौरतलब है कि इसी तरीके से गत वर्ष वैशाली नगर के ट्रिनिटी मॉल के सामने हिम्मत सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था घटना के बाद बदमाशों का कई महीनों तक सुराग नहीं लगा था बाद में यह घटना हरियाणा से आए शाफ शूटर्स द्वारा अंजाम देने की बात सामने आई थी बाद में पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement