Advertisement
अयोध्या में हिन्दुओं ने कब्रिस्तान के लिए मुस्लिमों की दान में दी जमीन

भूमि अभिलेख के अन्य हस्ताक्षरकर्ता राम प्रकाश बबलू, राम सिंगार पांडे, राम शबद, जिया राम, सुभाष चंद्र, रीता देवी, विंध्याचल और अवधेश पांडे हैं।
इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का आभार जताया। पहल करने वाले स्थानीय भाजपा विधायक खब्बू तिवारी ने कहा, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की परंपरा कोई नई बात नहीं है। यह हिंदुओं का मुस्लिमों के लिए प्यार का एक छोटा सा नमूना है। मुझे उम्मीद है कि यह आपसी सौहार्द बना रहेगा।
झिंकली महाराज ने कहा, जमीन रिकॉर्ड के अनुसार हिंदुओं की थी। यह एक कब्रिस्तान के किनारे है और कुछ मुसलमानों ने जमीन पर शवों को दफन कर दिया। विवाद और तनाव थे। लेकिन, अब हमने मामला सुलझा लिया है।
कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष वैस अंसारी ने कहा डीड अब कब्रिस्तान कमेटी, गोसाईंगंज के पक्ष में है और इसे जल्द ही राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। यह बहुत अच्छी पहल है, इसका हम स्वागत करते हैं।
उप-पंजीयक एस$.बी. सिंह ने कब्रिस्तान के लिए मुसलमानों को भूमि हस्तांतरित करने की पुष्टि की और कहा कि यह हिंदू समुदाय की ओर से एक उपहार है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


