Advertisement
खुद को हिंदू बता मुस्लिम युवक ने की शादी, दूल्हा-दुल्हन लापता

जयपुर में 13 मई को शादी संपन्न हुई थी। इससे पहले एक सगाई समारोह आयोजित किया गया था जहां 'नकली रिश्तेदार' अपने माथे पर तिलक लगाकर आए थे।
लड़की के पिता ने कहा, "उन लोगों ने अपना 'गोत्र' तक बताया था। जब मैं पूरी तरह से संतुष्ट को गया तब मैंने 13 मई को उनकी शादी तय कर दी।"
शादी के कुछ दिनों बाद, उस आदमी ने मेरी बेटी को अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रुपये की मांग करते हुए वापस सीकर भेज दिया।
पिता ने कहा, "किसी तरह मैंने एक दोस्त से 2.5 लाख रुपये उधार लिए और फिर मेरी बेटी 17 मई को लापता हो गई। यहां तक कि हमारे घर में रखा सोना भी गायब है।"
जब पिता शादी की तस्वीरों के साथ जयपुर गए, तो वे वास्तविकता को देखकर दंग रह गए।
उन्हें ज्ञात हुआ कि वह आदमी कबीर शर्मा नहीं, बल्कि इमरान भाटी है और वह पहले से शादीशुदा है। उसने एक बार मोटर कंपनी में काम किया था।
25 मई को जिन पुलिस अधिकारियों को मामले की विचित्र कहानी सुनाई गई, वे भी दंग रह गए।
पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह कपूर ने कहा कि लापता पुरुष और महिला का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई है।
लड़की के पिता ने कहा कि उनकी केवल एक बेटी है और इसलिए उन्होंने 11 लाख रुपये नकद, 5 लाख रुपये के गहने और महंगी पोशाक सहित 'एक बहुत बड़ा दहेज' शादी के दौरान उन्होंने लड़के वालों को दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे साजिश को 'बहुत चालाकी' से अंजाम दिया गया। यहां तक कि वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर्स को 'दूल्हे' द्वारा चुना गया था।
हालांकि, लड़की के परिवार ने अपने मोबाइलों पर कुछ तस्वीरें दिखाईं, जिसमें विवाह को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


