Hindu family found land occupied in Sambhal, UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के संभल में हिंदू परिवार को मिली कब्जे की जमीन

khaskhabar.com: बुधवार, 15 जनवरी 2025 3:07 PM (IST)
यूपी के संभल में हिंदू परिवार को मिली कब्जे की जमीन
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में हिंदू परिवार की लाखों रुपये की जमीन पर दूसरे समुदाय के लोगों का कब्जा मिला है। यह जमीन निशा स्कूल द्वारा संचालित थी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से शिकायत की गई, तो उन्होंने जांच के लिए आदेश दिए और अभी जमीन संबंधित व्यक्ति को वापस दिलाई गई है। डीएम ने बताया कि आलम सराय में गाटा संख्या 48, जिसमें 10 हजार 182 मीटर स्थान है, निशा नामक एक विद्यालय वहां चलता है। इस विद्यालय की पीछे की जो भूमि है, कागजों में बाग के नाम दर्ज है। उस समय के संबंधित व्यक्ति के नाम दर्ज हैं। किसी के नाम दाखिल खारिज नहीं हुआ है। बेनामा दिखाया गया है। बेनामा की भूमि हमने इससे अलग कर दी है। बाकी जो भूमि है, एक व्यक्ति चंदौसी में रहते हैं, जो यहां से छोड़कर चले गए हैं। बेनामे की जांच होगी, उसकी कितनी वैधता है। सारे मामले की जांच होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement