Hindu- Muslim proves best examples of tolerance -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंदौर ने पेश की सहिष्णुता की मिसाल

khaskhabar.com:
इंदौर ने पेश की सहिष्णुता की मिसाल
इंदौर। देश में भले ही इन दिनों सहिष्णुता और असहिष्णुता को लेकर बहस छिड़ी हो, मगर इंदौर में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने सहिष्णुता की मिसाल पेश की है। ऐसा मामला जो बीते 25 वर्षों से न्यायालय में नहीं निपट पाया, उसे दोनों समाज के लोगों ने महज कुछ घंटों की बैठक में निपटा दिया। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र का है। यहां के वार्ड क्रमांक सात में शीतला माता मंदिर और दरगाह इमामबाड़ा है। इन दोनों धार्मिक स्थलों के बीच जमीन का एक टुकड़ा खाली पड़ा है। खाली पड़ी जमीन पर दोनों समाज के लोग अपना-अपना दावा ठोंक रहे थे। मालिकाना हक के लिए मामला उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ में चल रहा है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement