Advertisement
हिमाचल का राहत पैकेज केन्द्र की सहायता के बिना नामुमकिन : जयराम

उन्होंने कहा कि राहत के लिए जो पात्र व्यक्ति हैं उन्ही व्यक्तियों को राहत मिलनी चाहिए और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि आपदा में हमें नसीहत देने वाले खुद इसके ऊपर अमल नहीं कर रहे हैं। इस पैकेज को लेकर दलगत राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा पिछले 10 महीने में ये सरकार विफल रही है।सरकार को बने 10 महीने हो गए हैं परंतु कांग्रेस सरकार अपने काम पर फोकस करने के बजाए हम पर छीटाकशी कर रहे हैं मेरा निवेदन है कि अपने काम पे फोकस रखिये। हमें कोसना बंद कीजिए। कोविड टाइम पर उन 10 हजार से अधिक लोगो को भी निकाला गया जिन्होंने लोगों की सेवाएं की थी।इसमें से कई लोग छोटे बच्चों को लेकर धरना प्रदर्शन में आ रहे हैं, युवा आत्महत्या कर रहें हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी के जो कर्मचारी हैं उनकी सैलरी नही मिल रही है । उसकी वजह से लोगों को त्योहारों पर निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
ज़ब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है सीमेंट के दाम सरकार ने चार बार बढ़ा दिए हैं। इससे भी लोगों के ऊपर गंभीर संकट बना है।
कांग्रेस सरकार गारंटियों की बात ना करें क्यूंकि उनके मुँह से यह बात तर्कसंगत नही लगती है।
आजकल तम्बू घोटाले की चर्चा जो पूरे प्रदेश में चल रही है। इस आपदा के संकटकाल में जो जगह जगह जिला मुख्यालयों में तंबू लगाए हैं, और उसका टेंडर तक नहीं हुआ। उन्होंने सीधा तंबू लगाने का काम किया। उसके काफी पेमेंट्स भी क्लियर हुई है, जिसके आंकड़े हम बहुत जल्द आपके सामने लाएंगे, और ये तम्बू घोटाला भी करोड़ों में निकलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


