Himachal roadways to run special buses ahead of Diwali -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिवाली के मौके पर हिमाचल रोडवेज चलाएगा विशेष बसें

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 3:09 PM (IST)
दिवाली के मौके पर हिमाचल रोडवेज चलाएगा विशेष बसें
शिमला। दिवाली के मौके पर भीडभाड को नियंत्रित करने के लिए हिमाचल सडक़ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने मंगलवार को राज्य के अंदर और बाहर अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। एचआरटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया, 17 और 18 अक्टबूर को दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला और बद्दी से राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जांएगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए नई दिल्ली के अंतर्राज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर 90 अतिरिक्त बसें तैनात की जाएंगी, जबकि 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ से 130 बसें चलाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement