पंकज ने कहा, ‘‘पहले नियोक्ता ने उनके इलाज का खर्च वहन करने से मना कर
दिया था। लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद रियाद स्थित
भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने नियोक्ता से संपर्क किया और दोनों के
समुचित इलाज के लिए उन्हें मनाया। दोनों के भारत लौटने की व्यवस्था भी
कंपनी ने ही की।’’ सुषमा को इस मामले से अवगत कराने वाले सांसद वीरेंद्र
कश्यप ने कहा कि भारतीय प्राधिकारियों के हस्तक्षेप से ही इन दोनों की
स्वदेश वापसी संभव हो पाई। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि राज्य सरकार
इन दोनों के इलाज का खर्च वहन करेगी या नहीं। उनके परिजनों ने कहा है कि
वे इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।
(IANS)