Himachal Pradesh: 1 Army Jawan Killed, 5 Others Missing In Kinnaur Avalanche, rescue operation continue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल प्रदेश हिमस्खलन : 5 जवान अभी भी लापता, खोज अभियान जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 12:15 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश हिमस्खलन : 5 जवान अभी भी लापता, खोज अभियान जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश के साथ लगी तिब्बत सीमा के पास खराब मौसम के बावजूद गुरुवार को बचावकर्मियों ने खोज अभियान फिर से शुरू कर दिया है जहां हिमस्खलन के कारण एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हो गए थे। खोज अभियान का आज दूसरा दिन है। अधिकारियों ने सैनिकों के 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका जताई है। एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आज सुबह रुक-रुककर हुई बर्फबारी के बावजूद खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। हिमस्खलन बुधवार को उस समय हुआ जब तिब्बत सीमा से सटे नामिया डोगरी के पास का ग्लेशियर खिसक गया जिसमें नियमित गश्त पर निकले जम्मू और कश्मीर राइफल्स के 16 सैनिकों में से छह बर्फ में दब गए। इस आपदा में भारत-तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) के पांच जवान भी घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement