Advertisement
हिमाचल प्रदेश : कसौली में अवैध होटलों को गिराने की कार्यवाही जारी

विजय सिंह ने शर्मा पर कथित तौर पर तीन राउंड गोलियां चलाई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान मजदूर गुलाब सिंह को भी पेट में गोली लगी। शर्मा बुधवार को मंडी जिले में उनके पैतृक स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया। राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने चार महीने पुरानी जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को राज्य में बिगड़ रही कानून एवं व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने आईएएनएस को बताया, ‘‘घटना के दो दिन बाद भी राज्य उन कमियों के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों पर नकेल कसने में असफल रहे, जिस वजह से एक सरकारी कर्मचारी को जान से हाथ धोना पड़ा।’’
उन्होंने कहा कि जिस दिन यह अपराध हुआ उस दिन राज्य सरकार की पूरी मशीनरी जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त थी और अवैध निर्माण गिराए जाने के अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए जानबूझकर पर्याप्त सुरक्षा की अनदेखी की गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


