Himachal Contemplates Dress Code for Govt School Teachers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षकों को फैशनेबल कपड़े नहीं पहनने के दिए निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जून 2019 8:04 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षकों को फैशनेबल कपड़े नहीं पहनने के दिए निर्देश
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों में सभी शिक्षकों को 'यौन शोषण की घटनाओं से बचने' के लिए फैशनेबल कपड़े नहीं पहनने का निर्देश जारी किया है। सरकार एक कदम आगे बढ़ते हुए शिक्षकों के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक ड्रेस कोड लागू करने पर भी विचार कर रही है। शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सोलन के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का एक ड्रेस कोड है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है, यदि दूसरे स्कूलों में भी इसे लागू कर दिया जाए। ड्रेस कोड लागू करने से पहले हम शिक्षकों से जल्द बात करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ड्रेस कोड लागू करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को 'छोटे और तंग कपड़े' पहनने से रोकना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement